2024, Vol. 9 Issue 2, Part B
जन्म कुंडली में संपत्ती लाभ
Author(s): प्रशांत भागवतकर
Abstract: आज के दौर में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास एक अच्छी गाड़ी, घर, बंगला, जमीन-जायदाद, पैसा और सभी सुख-सुविधाएं हों और यह उसका सपना भी होता है। लेकिन ये हर किसी के लिए संभव नहीं होता है। कुछ लोग अपने जिवन में बड़ी आसानी से अपने सपनों के घर का निर्माण कर लेते है, वही कुछ लोग ऐसे भी होते है जो बहुत प्रयासों और संघर्षो के बाद भी अपना घर बनाने में सफल नहीं हो पाते। इनमें से कुछ लोग ऐसे भी होते है जिन्हें अपने बाप- दादाओं का घर, मकान विरासत में मिल जाता है उन्हें खुद से अपना घर बनाने की जरुरत ही नहीं पड़ती, और कुछ लोग ऐसे भी होते है जिन्हें बहुत सी संपत्ति विरासत में तो मिलती ही है, इसके अलावा वह अपनी खुद की संपत्ति, घर-मकान का भी निर्माण कर लेते है। ऐसा क्यों होता है? इस का जवाब यदी ढुंडना है तो हम यह कह सकते है की, यह सब यूं ही नहीं होता है इसके पीछे ग्रहों का खेल होता है। वास्तु का ज्योतिष के साथ गहरा रिश्ता है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो मनुष्य के जीवन पर नवग्रहों का पूरा प्रभाव होता है और वही वास्तु शास्त्र में इन ग्रहों की स्थितियों का पूरा ध्यान रखा जाता है।
How to cite this article:
प्रशांत भागवतकर. जन्म कुंडली में संपत्ती लाभ. Int J Jyotish Res 2024;9(2):120-122.